Site icon The Trending Diary®

मगर चुप है!

Advertisements

सब को कुछ कहना है, ज़ुबां मगर चुप है,

गली की बातूनी लड़की, बड़ी चुप है।

वो भी चुप है जो कभी बोला ही नहीं,

जो बोलता था बहुत वो

शख्स भी आज चुप है।

शहर चीख है तो है

पर आवाज़ चुप है,

गाँव को लौटा हर

कामगार चुप है।

Exit mobile version